PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।
पीएम किसान योजना: ये हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है 24वीं किस्त, चेक करें आप तो नहीं इस लिस्ट में
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार 24 वीं किस्त के लाभ से कौन वंचित रह सकता है?
24वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है?
- पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
- जैसे- 23वीं किस्त को देखें तो ये किस्त जून महीने में जारी हुई थी
- इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है
- इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर में 24वीं किस्त जारी हो सकती है
- हालांकि, तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
पहले किसान
- अगर आपने e-KYC नहीं की है तो परेशानी हो सकती है
- योजना के तहत ये काम करवाना अनिवार्य है
- अगर किसी किसान की e-KYC पूरी नहीं है, तो उसकी किस्त अटक सकती है
- इसलिए इस काम को जरूर करवा लें
दूसरे किसान
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है
- जो भू-सत्यापन का काम नहीं करवाएंगे
- ये भी योजना के तहत आने वाला जरूरी काम है जिसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है
तीसरे किसान
- पीएम किसान योजना के तहत आधार लिंकिंग का काम भी जरूरी है
- ये काम आप अपने बैंक जाकर करवा सकते हैं
- पर अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं