{"_id":"69a2f13262461a9ee70d82a3","slug":"video-gada-ma-bhajapa-ka-nae-jalthhayakashha-na-sabhal-karayabhara-havana-pajana-ka-satha-karayalya-ma-kaya-paravasha-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, हवन-पूजन के साथ कार्यालय में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, हवन-पूजन के साथ कार्यालय में किया प्रवेश
गोंडा में करीब नौ महीने से रिक्त पड़ी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शनिवार को इकबाल बहादुर तिवारी ने औपचारिक रूप से संभाल ली। पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी। नवागत जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।