फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Praying to Lord Ganesha for happiness and prosperity.

Gonda News: गणपति की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

Sat, 19 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Praying to Lord Ganesha for happiness and prosperity.
गोंडा के कटहरिया मोहल्ले में गणेश जी के भजनों पर नृत्य करतीं महिलाएं। - संवाद
गोंडा। तुम जो कृपा करो तो मिट जाए विपदा सारी, ओ गौरी सुत गणराजा... भजन की गूंज और आरती के बीच गणेश उत्सव की धूम है। शहर में जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालु पूजन-अर्चन में जुटे हैं। सुबह-शाम होने वाली आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पंडालों के आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन


चौक बाजार समेत शहर के कई इलाकों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कटहरिया मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। तुम जो कृपा करो तो मिट जाए विपदा सारी... भजन पर सोनिया रस्तोगी, महक रस्तोगी, वैष्णवी, अंजलि, रवि रस्तोगी, हर्षित और वासु समेत अन्य ने नृत्य प्रस्तुत किया। शुक्रवार को रवि रस्तोगी और अंजलि ने हवन-पूजन किया।
विज्ञापन



भरत मिलाप चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी, आईटीआई चौराहा, आदमपुर, एफसीआई गोदाम के पास, महाराजगंज पुलिस चौकी और बड़गांव पुलिस चौकी के आसपास भी पंडाल सजाए गए हैं। यहां पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को पंडालों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed