{"_id":"6aad8dd4001b8dee3a01a37d","slug":"anganwadi-workers-staged-a-protest-gonda-news-c-100-1-gon1003-166313-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sat, 19 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
-गोंडा के कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। - संवाद
गोंडा। कलेक्ट्रेट के टिनशेड में शुक्रवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने मानदेय बढ़ाने और पोषण ट्रैकर में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 और सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को 2500 और सहायिकाओं को 1250 रुपये पीएलआई दिया जा रहा है। इससे कुल मानदेय 12 हजार और छह हजार रुपये है। संगठन ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संविदा परिषद में शामिल करने के साथ पीएलआई से अलग न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने की मांग की।
इसके अलावा पोषण ट्रैकर में जीपीएस व्यवस्था से कार्यकर्ताओं को तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतें होने का दावा करते हुए इसे पूर्व की तरह बिना जीपीएस संचालित कराने की मांग की गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित, मंडल संरक्षक राजेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दीपा तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रेम कुमारी यादव, जिला संयोजक संगम लाल शर्मा और महामंत्री नीरा जायसवाल आदि मौजूद रहे।