{"_id":"6aedaa5c865e1ed629092ece","slug":"video-gada-daema-ka-aashavasana-para-pacava-thana-khatama-haaa-thasathha-samaja-ka-thharana-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: डीएम के आश्वासन पर पांचवें दिन खत्म हुआ दुसाध समाज का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: डीएम के आश्वासन पर पांचवें दिन खत्म हुआ दुसाध समाज का धरना
गोंडा: अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर पांच दिनों से चल रहा दुसाध समाज का धरना शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आश्वासन पर समाप्त हो गया। लोक जनशक्ति पार्टी के बैनर तले समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टिनशेड में धरना दे रहे थे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवानदीन पासवान ने आरोप लगाया कि जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक में साक्ष्यों और रिश्तेदारों के रोटी-बेटी के संबंधों के आधार पर परीक्षण के बाद दुसाध समाज के पात्र लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद डेढ़ महीने से तहसीलों में प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे थे। इसी के विरोध में धरना शुरू किया गया था।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने दुसाध समाज के पात्र लोगों की सूची तैयार कर प्रशासन को सौंपने को कहा। सूची मिलने के बाद नियमानुसार उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। लोजपा के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कल्पराम त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। उम्मीद जताई कि जल्द ही पात्र लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी होने लगेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।