Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Opportunity for high school and intermediate examinees to correct errors in their academic details

Gonda News: हाईस्कूल-इंटर के परीक्षार्थियों को शैक्षिक विवरण में त्रुटि सुधारने का मौका

Sat, 07 Nov 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for high school and intermediate examinees to correct errors in their academic details
गोंडा। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरण में हुई त्रुटियों को सुधारने का एक और अवसर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद का पोर्टल 12 नवंबर की मध्यरात्रि तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय, जाति, जेंडर और फोटो में गलती ठीक करा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर लॉगइन कर संशोधन कर सकेंगे। कक्षा 11 में पंजीकरण के दौरान दर्ज हाईस्कूल के अनुक्रमांक में गलती होने पर भी सुधार का अवसर मिलेगा। जन्मतिथि में बदलाव, माता-पिता के पूरे नाम में संशोधन और विद्यार्थियों के विवरण को नियमानुसार निरस्त या बहाल कराने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। प्रधानाचार्यों को सभी जरूरी अभिलेखों के साथ 14 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद संशोधन का कोई मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


संशोधन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। इसमें विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय वर्ग, जेंडर, जाति, माध्यम और फोटो में सुधार होगा। ऑनलाइन संशोधन के लिए पोर्टल 12 नवंबर की मध्यरात्रि तक सक्रिय रहेगा। जन्मतिथि या माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यह आवेदन 14 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed