Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
गोंडा: 80 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद तहसील और थाने के चक्कर काटने को मजबूर, सीडीओ ने दिया न्याय का भरोसा
{"_id":"6aeedc935cd3cefa7a04168f","slug":"video-gada-80-paratashata-thavayagata-ka-bvajatha-tahasal-oura-thana-ka-cakakara-katana-ka-majabra-sadao-na-thaya-nayaya-ka-bharasa-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: 80 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद तहसील और थाने के चक्कर काटने को मजबूर, सीडीओ ने दिया न्याय का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: 80 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद तहसील और थाने के चक्कर काटने को मजबूर, सीडीओ ने दिया न्याय का भरोसा
गोंडा: छह साल पहले आठ बीघा जमीन का बैनामा कराने के बावजूद एक दिव्यांग को अब तक उस पर कब्जा नहीं मिल सका है। जमीन पर कब्जा पाने के लिए वह लगातार थाने और तहसील के चक्कर लगा रहा है। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में धानेपुर के उज्जैनी कला निवासी राम सूरत शर्मा ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी।
उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण उन्हें आने-जाने में भी परेशानी होती है। इसके बावजूद वह कई बार संबंधित अधिकारियों के यहां शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
उनका कहना था कि शिकायतों पर हुई कार्रवाई से भी उन्हें राहत नहीं मिली है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर बैनामे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। शिकायत सुन रहे सीडीओ दयानंद प्रसाद और एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम ने जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया। समाधान दिवस में अन्य फरियादियों ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, परियोजना निदेशक सुशील कुमार पांडेय, जेएन राव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।