{"_id":"6aa4469a2486fc04ee02191a","slug":"video-waterlogging-and-mud-on-saraswati-nagar-road-become-a-problem-protest-threatened-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरस्वती नगर मार्ग पर लगा पानी व कीचड़ बनी समस्या, प्रदर्शन की चेतावनी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती नगर मार्ग पर लगा पानी व कीचड़ बनी समस्या, प्रदर्शन की चेतावनी; VIDEO
जंगीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह सरस्वती नगर में मुख्य मार्ग पर मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
वार्ड निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व ठेकेदार द्वारा मुख्य मार्ग पर मिट्टी डाली गई थी, लेकिन इसके बाद सड़क का कार्य पूरा नहीं कराया गया। पहले इस मार्ग से लोग आसानी से आवागमन करते थे, लेकिन अब बारिश के कारण मिट्टी दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता, रामविलास, रामनिवास यादव, इरफान, अमेरिकन, जीतू, दानिश, सागर, रमेश, उमेश और रितेश ने बताया कि इसी मार्ग पर तीन शिक्षण संस्थान और हनुमान मंदिर भी स्थित है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और श्रद्धालुओं का आवागमन होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।