फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   They organized a foot march to demand the implementation of reservation based on economic grounds.

Ghazipur News: पैदल मार्च निकालकर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की

Sat, 12 Sep 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
They organized a foot march to demand the implementation of reservation based on economic grounds.
कासिमाबाद तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा एवं ब्राह्मण रक्षा दल
कासिमाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के साथ ब्राह्मण रक्षा दल एवं अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की ओर से शुक्रवार को कस्बे में पैदल मार्च कर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा को देकर यूजीसी को काला कानून बताकर वापस करने की मांग की। सभी संगठनों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की भी मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने यूजीसी कानून को काला कानून बता कर इसे देश और राष्ट्र विरोधी बताया। इस कानून के खिलाफ प्रतिरोध जताते हुए इसे केंद्र सरकार से शीघ्र वापस लेने की मांग करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून से संबंधित अधिसूचना भारत के संविधान में प्रदत्त समानता के मूल अधिकार की भावना के अनुरूप नहीं है। ब्राह्मण रक्षा दल संरक्षक प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि यह कानून पूरी तरह से वापस होना चाहिए। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, हर्ष नारायण सिंह, हरि नारायण सिंह, छांगुर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed