{"_id":"6967d70b2e8802204b0bc9ed","slug":"video-uttar-pradesh-police-defeated-varanasi-to-win-women-state-championship-title-2026-01-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी को हराकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीता महिला स्टेट चैंपियनशिप का खिताब, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी को हराकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीता महिला स्टेट चैंपियनशिप का खिताब, VIDEO
जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 52वीं सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप सुपर लीग प्रतियोगिता नोनहरा के बरतर में आयोजित की गई थी। बुधवार को खेले गए फाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने वाराणसी को 34-28 के अंतर से पराजित कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
तीसरे और अंतिम दिन पहले क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच वाराणसी और मेरठ के बीच हुआ। इसमें वाराणसी की टीम 35-15 अंक से विजयी रही। दूसरे मैच में मुजफ्फरनगर ने 37-25 से मथुरा को तथा तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एकतरफा मुकाबले में मऊ को 45-16 से हरा दिया। चौथे मैच में गाजीपुर ने आज़मगढ़ को 30-24 से पराजित किया। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर को 38-15 से हराकर फाइनल के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी और मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने 30-12 से बाजी मारी। फाइनल में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया लेकिन बाजी उत्तर प्रदेश पुलिस ने मारी। बीते वर्ष भी यही दोनों टीमें आमने-सामने रहीं थी। प्रतियोगिता में बांग्लादेश में विश्वकप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी अन्नू ने उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से शानदार खेल का प्रदर्शन कर मैच आफ द मैच रहीं। प्रतियोगिता का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, नरेंद्र सिंह, हनुमान सिंह यादव, राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, मारकंडेय यादव, रामानुज सिंह, सुरेंद्र यादव, दिनेश सिंह, रविशंकर यादव, रामकेवल, नेहाल, जयप्रकाश कुशवाहा, विजय कुशवाहा, अंजनी सिंह, अकरम आदि उपस्थित थे। अंत में जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।