फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram leads the state in UPI digital transactions account for 33 out of every 100

यूपीआई में ये जिला अव्वल: ₹100 में 33 रुपये हमारा, कारोबार में 32.7% हिस्सा; इस व्यवस्था से नाराज हैं व्यापारी

Tue, 06 Oct 2026 09:22 AM IST
Sharukh Khan शिवम राजपूत, अमर उजाला, गुरुग्राम
शिवम राजपूत, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 06 Oct 2026 09:22 AM IST
सार

यूपीआई में गुरुग्राम हरियाणा में सबसे अव्वल है। 100 रुपये में 33 रुपये का डिजिटल कारोबार यहीं से हो रहा है। अगस्त में गुरुग्राम में 18.77 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुआ है। 21,018 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। प्रदेश के कुल यूपीआई कारोबार में 32.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
Gurugram leads the state in UPI digital transactions account for 33 out of every 100
UPI digital transactions - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपीआई से दो हजार रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की व्यवस्था से व्यापारी नाराज है। बता दें कि यूपीआई लेनदेन में गुरुग्राम प्रदेश में सबसे आगे बना हुआ है। 
विज्ञापन


नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अगस्त 2026 के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में हुए कुल 64,236 करोड़ रुपये के यूपीआई कारोबार में अकेले गुरुग्राम की हिस्सेदारी करीब 32.7 प्रतिशत रही। 
विज्ञापन


अगस्त में जिले में 18.77 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिये 21,018 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ। यानी प्रदेश में यूपीआई से खर्च किए गए हर 100 रुपये में करीब 33 रुपये का डिजिटल कारोबार गुरुग्राम में हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश में अगस्त में कुल 46.92 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन
प्रदेश में अगस्त में कुल 46.92 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए, जिनके जरिये 64,236 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। दो साल पहले अगस्त 2024 में प्रदेश में 32.89 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए थे। अगस्त 2026 में इनकी संख्या बढ़कर 46.92 करोड़ हो गई। 

 

गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद दूसरे स्थान पर रहा
इस तरह दो साल में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 42.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी अवधि में यूपीआई से होने वाला कारोबार 46,509 करोड़ रुपये से बढ़कर 64,236 करोड़ रुपये हो गया। यूपीआई कारोबार में गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद दूसरे स्थान पर रहा। 

 

अगस्त में फरीदाबाद में 6.30 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए और इनके जरिये 7,820.24 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। गुरुग्राम और फरीदाबाद को मिलाकर प्रदेश के कुल यूपीआई कारोबार में इन दोनों जिलों की हिस्सेदारी करीब 44.9 प्रतिशत रही। 

इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक जिलों में डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है। गुरुग्राम में कॉरपोरेट कार्यालयों, आईटी कंपनियों, मॉल, बाजारों, रेस्तरां, छोटे कारोबार और ऑनलाइन सेवाओं में यूपीआई भुगतान का व्यापक इस्तेमाल इसका बड़ा आधार माना जा सकता है। 

सबसे आगे रहा गुरुग्राम
अगस्त में प्रदेश के कुल यूपीआई ट्रांजैक्शन का करीब 65 प्रतिशत हिस्सा पांच जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार और पानीपत में रहा। इन पांच जिलों में कुल 30.50 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए और करीब 37,436 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। यानी प्रदेश में यूपीआई के जरिये हुए कुल कारोबार का लगभग 58 प्रतिशत इन्हीं पांच जिलों में हुआ। इनमें गुरुग्राम सबसे आगे रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed