{"_id":"6aa18bb976deee3fea016d59","slug":"video-married-woman-found-hanging-from-pipe-in-tin-shed-in-ghazipur-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"टीनशेड में लगे पाइप के फंदे से मृत अवस्था में लटकी मिली विवाहिता, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीनशेड में लगे पाइप के फंदे से मृत अवस्था में लटकी मिली विवाहिता, VIDEO
मरदह थाना क्षेत्र घरिहा गांव में बुधवार को एक विवाहिता मृत अवस्था में टीनशेड में लगे पाइप से फंदे पर लटकती मिली। मृतका के पिता ने विवाहिता के पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना के पीचरी गांव निवासी लालचंद कन्नौजिया ने बताया कि बेटी चंद्रकला कन्नौजिया (25) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व घरिहा गांव निवासी पवन कन्नौजिया के साथ हुई थी। शादी के बाद कोई संतान नहीं थी और पति बाहर रहकर नौकरी करता है, जबकि चंद्रकला घर पर सास-ससुर के साथ रहती थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति पवन कन्नौजिया ने चंद्रकला के साथ मारपीट व प्रताड़ना शुरू कर दी गई थी।ससुर अनिल कन्नौजिया, सास लीला देवी और देवर का व्यवहार भी ठीक नहीं था।कुछ दिन पूर्व विदाई कराने की बात कही गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने इनकार कर दिया था। सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और एक देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।