{"_id":"6ab16b84f5b3f91838074595","slug":"video-homeowner-dies-after-balcony-of-under-construction-house-collapses-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से गृहमालिक की मौत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से गृहमालिक की मौत, VIDEO
मरदह थानाक्षेत्र के बनकटा कोड़री गांव में सोमवार की सुबह निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से गृह मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजन उसे मऊ स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता शिवचंद्र राम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्र जितेंद्र राम (54) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह करीब छह बजे निर्माणाधीन मकान के पास से गुजरते वक्त कुछ दिन पहले ढाला गया छज्जा अचानक भरभरा कर गिरा है, जिसके नीचे दबकर पुत्र जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में मऊ जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी शंभा देवी, पुत्र अंबुज कुमार व राज कुमार और पुत्री रेखा का रो-रोकर बेहाल है। पिता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।