फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two BJP booth presidents resigned from their posts over the issue of UGC rules and reservation.

Ghazipur News: यूजीसी नियम और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के दो बूथ अध्यक्षों ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Tue, 22 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two BJP booth presidents resigned from their posts over the issue of UGC rules and reservation.
भीमापार। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एससी-एसटी कानून और जातिगत आरक्षण के मुद्दे को लेकर सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मंगारी में भाजपा के स्थानीय संगठन के भीतर असहमति सामने आई है। ग्राम सभा मंगारी के बूथ संख्या-136 के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह और बूथ संख्या-137 के अध्यक्ष रामप्रसाद कुशवाहा ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

रामप्रसाद ने बताया गया है कि यूजीसी एससी-एसटी कानून और जातिगत आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की नीतियों से असहमति के चलते दोनों बूथ अध्यक्षों ने संगठनात्मक जिम्मेदारी से अलग होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सादात दक्षिणी मंडल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारी स्वतंत्र हैं। अगर किसी विषय पर उनका मत पार्टी के मत से अलग है और वह इस्तीफा देना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा के सेक्टर संयोजक अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि उनकी राय में संबंधित कानून में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने एससी-एसटी कानून में कार्रवाई से पहले जांच की आवश्यकता और आरक्षण को आर्थिक आधार पर किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर संशोधन आवश्यक है।

अगर सरकार इस दिशा में ध्यान नहीं देती है तो आगे की रणनीति पर विचार करना पड़ेगा। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूजीसी रोलबैक के नारे लगाए और आरक्षण को आर्थिक आधार पर किए जाने की मांग की।
इस मौके पर अरुण कुमार पांडेय, संदीप सिंह टिंकू, डॉ. सचिन सिंह, बबलू सिंह, रोशन सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रियांशु सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed