Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Firozabad News
›
The Lokhit Sangharsh Samiti staged a protest over the corruption prevailing in the Tundla Municipality and the filth in the city.
{"_id":"6a902670f0870489f40ab2b2","slug":"video-the-lokhit-sangharsh-samiti-staged-a-protest-over-the-corruption-prevailing-in-the-tundla-municipality-and-the-filth-in-the-city-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूंडला नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार व शहर में गंदगी को लेकर लोकहित संघर्ष समिति ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टूंडला नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार व शहर में गंदगी को लेकर लोकहित संघर्ष समिति ने दिया धरना
टूंडला नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार व जगह-जगह गंदगी फेंके जाने, गंदगी के ढेर लगे होने से आक्रोशित लोकहित संघर्ष संगठन ने तहसील में धरना दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह एडवोकेट का कहना है कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमाओं पर है। बिना पैसे के लेनदेन के कोई कार्य नहीं होता। इसके साथ ही नगर पालिका अव्यवस्थाओं का शिकार बनी हुई है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मुख्य बाजार व गलियों का निकलने वाला कूड़ा,जहां स्कूल हैं, बस्तियां हैं वहां फेंका जा रहा है। जिससे इस बरसात के मौसम में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन को पूर्व में भी चेताया गया था, किंतु पालिका प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते उन्हें आज धरने पर बैठना पड़ा है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी ने पालिका प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। धरने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।