{"_id":"6a8998b71ae3b4e4d80857fc","slug":"video-police-arrested-three-criminals-in-an-encounter-in-firozabad-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश, दो के पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद के नारखी और मक्खनपुर क्षेत्र में घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन बदमाश शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जलेसर पुल सर्विस रोड पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि भाग रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के जेवर, 10500 रुपये, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। सीओ टूंडला अरूण कुमार चौरसिया ने बताया कि नारखी क्षेत्र के हरीनगर लदपुरा में 18 मार्च को घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। इसके अलावा 20 अगस्त को मक्खनपुर के राजपुर बलाई में भी चोरों ने घर को निशाना बनाया था। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस, नारखी और मक्खनपुर पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच में अनुज उर्फ अनूप उर्फ मोटा निवासी ग्राम केरावली थाना करहल जनपद मैनपुरी हाल निवासी अनुपम सिटी फेस-2 वायु विहार थाना सिकन्दरा जनपद आगरा, मिथुन और अंशू निवासीगण ग्राम केरावली थाना करहल जनपद मैनपुरी की भूमिका सामने आई। अनुज और मिथुन की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी चोरी का माल बेचने के लिए बाइक से जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीमों ने जलेसर पुल सर्विस रोड पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनुज उर्फ अनूप उर्फ मोटा और मिथुन के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं, भाग रहे अंशू को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।