{"_id":"6ae1e5c8f06fe4b78001136c","slug":"mlc-election-results-2026-up-bihar-maharashtra-karnataka-winners-list-explainer-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लेनर: चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर क्या रहे नतीजे, यूपी से कर्नाटक तक एनडीए-विपक्ष में कौन आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्सप्लेनर: चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर क्या रहे नतीजे, यूपी से कर्नाटक तक एनडीए-विपक्ष में कौन आगे
Wed, 28 Oct 2026 05:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:45 PM IST
सार
चार राज्यों की 28 सीटों के नतीजे जारी। कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस का क्लीन स्वीप, बिहार में जन सुराज का खाता खुला। जानिए यूपी और महाराष्ट्र का हाल।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव 2026।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने जारी हैं। अब तक जो नतीजे आए हैं, उनमें कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस गठबंधन ने क्लीन स्वीप कर दिया है। सत्ताधारी कांग्रेस का यहां सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में काटें की लड़ाई दिख रही है।
विधान परिषद के चुनाव में अब तक क्या नतीजे सामने आए हैं? जिन सीटों के नतीजे आने बाकी हैं, वहां के रुझान कैसे हैं? किस राज्य में किसे कितनी सीटें हासिल हो रही हैं? जहां एनडीए और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर है वहां कौन फायदे में दिख रहा है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विधान परिषद के चुनाव में अब तक क्या नतीजे सामने आए हैं? जिन सीटों के नतीजे आने बाकी हैं, वहां के रुझान कैसे हैं? किस राज्य में किसे कितनी सीटें हासिल हो रही हैं? जहां एनडीए और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर है वहां कौन फायदे में दिख रहा है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
पहले जानें- कहां-कितनी सीटों पर हुए एमएलसी के चुनाव?
Trending Videos
राज्यों में एमएलसी चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
अब जानें- अब तक कहां क्या नतीजे आए, रुझान कैसे?
चारों राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के अब तक के नतीजे और रुझान कुछ इस तरह के हैं।कर्नाटक: 4 सीटें
कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस के एनडीए गठबंधन ने सभी चार सीटों पर क्लीन स्वीप किया है। हालांकि, चार में से तीन सीटें पहले से ही भाजपा के पास थीं। उसकी सहयोगी जेडीएस ने एक सीट कांग्रेस से हासिल करने में सफलता पाई है। इन नतीजों से राज्य सरकार के स्थायित्व पर तो प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन यह सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। 75 सदस्यीय कर्नाटक विधान परिषद में इस समय कांग्रेस के 38, भाजपा के 24, जेडीएस के छह और एक निर्दलीय सदस्य है।ये भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव: 'ये नतीजे सरकार के कामकाज को नहीं दर्शाते', मंत्री प्रियांक बोले- 2028 में पार्टी करेंगे वापसी
1. बंगलूरू शिक्षक
- बंगलूरू शिक्षक सीट पर जेडीएस उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुत्तन्ना को 902 वोटों से हरा दिया।
- इस सीट पर जेडीएस उम्मीदवार को 10,810 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 9,902 वोट जुटाने में सफल रहे और करीबी अंतर से हार गए।
विज्ञापन
2. उत्तर-पूर्व शिक्षक
3. दक्षिण पूर्व स्नातक
भाजपा के केएम सुरेश ने कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मुत्त को 23,098 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।
4. बंगलूरू पश्चिम स्नातक
भाजपा के निवर्तमान एमएलसी संकनूर (33,711 वोट) ने कांग्रेस के मोहन लिम्बीकाई (24,388 वोट) को 9,323 वोट से हराया।
- कलबुर्गी के क्षेत्र को कवर करने वाली उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट पर शशिल जी. नामोशी ने कांग्रेस के शरणप्पा मत्तूर को हराया।
- नमोशी यहां से पांच बार के और निवर्तमान एमएलसी हैं। उन्हें 15,596 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी मत्तूर (12,299 वोट) को 3,297 वोट से हरा दिया।
- कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उनके बेटे (कर्नाटक सरकार में मंत्री) प्रियंक खरगे का गृह क्षेत्र है।
3. दक्षिण पूर्व स्नातक
भाजपा के केएम सुरेश ने कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मुत्त को 23,098 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।
4. बंगलूरू पश्चिम स्नातक
भाजपा के निवर्तमान एमएलसी संकनूर (33,711 वोट) ने कांग्रेस के मोहन लिम्बीकाई (24,388 वोट) को 9,323 वोट से हराया।
कर्नाटक एमएलसी चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश: 11 सीटें
- उत्तर प्रदेश विधान परिषद 11 सीटों पर हुए चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच रहा।
- जिन 11 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें से छह पहले भाजपा के पास, तीन सीट सपा के पास थीं। दो सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा था।
शिक्षक निर्वाचन की पांच सीटों में तीन भाजपा तो दो सपा के नाम
- शिक्षक निर्वाचन की पांचों सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें से तीन सीटें भाजपा और दो सीटें सपा के खाते में गई हैं। भाजपा को जिन तीन सीटों पर जीत मिली उनमें लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से उमेश द्विवेदी, मेरठ शिक्षक क्षेत्र से श्री चंद्र शर्मा और बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो शामिल हैं।
- शिक्षक निर्वाचन के वाराणसी और आगरा शिक्षक क्षेत्र में सपा को जीत मिली है। वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव जीते हैं वहीं, आगरा शिक्षक क्षेत्र से डॉ. आकाश अग्रवाल विजयी हुए हैं।
स्नातक क्षेत्र की तीन सीटों के नतीजे आए
- इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव जीत गए हैं।
- आगरा स्नातक क्षेत्र से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) विजयी घोषित किए गए हैं।
- मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल विजयी हुए हैं।
ये भी पढ़ें: 'चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?': एमएलसी चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज
इन क्षेत्रों में भाजपा का कब्जा बरकरार
सपा ने निर्दलीय से छीनी एक सीट
- मेरठ स्नातक सीट पर दिनेश कुमार गोयल जीते, जबकि शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा को जीत मिली। मेरठ-सहारनपुर खंड की इन सीटों पर साल 2020 में भी इन्हीं दोनों नेताओं ने जीत दर्ज की थी।
- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर हरि सिंह ढिल्लों को 21,672 वोट मिले, जबकि सपा के दानिश अख्तर को 3,996 वोट मिले। इस तरह से भाजपा ने 17,676 वोटों से सपा को हराया। यह सीट पहले भी भाजपा के पास थी।
- लखनऊ शिक्षक सीट पर उमेश द्विवेदी ने सपा के सुशील कुमार को 6,992 वोटों से हराया। उमेश को 13,179 वोट मिले, जबकि सुशील कुमार 8,371 मत हासिल हुए। भाजपा पहले से इस सीट पर काबिज है।
- आगरा स्नातक क्षेत्र से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने सपा के शशांक यादव को 8,856 वोटों से हराया। इस सीट पर भी भाजपा का पहले से ही कब्जा था।
सपा ने निर्दलीय से छीनी एक सीट
- वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने भाजपा के प्रमोद मिश्रा को हराकर सीट बरकरार रखी। यह सीट पहले भी सपा के पास थी।
- आगरा शिक्षक सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा के हरि किशोर तिवारी को हराया। यह सीट पिछले चुनाव में निर्दलीय के पास थी। यानी, सपा को इस सीट का फायदा हुआ है।
- झांसी-इलाहबाद स्नातक सीट पर सपा के मान सिंह यादव ने भाजपा के अशोक राठौर को हराकर जीत दर्ज की। यह सीट पहले भी सपा के पास थी।
यूपी में एमएलसी चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
बाकी तीन सीटों पर अब तक कैसे रुझान
- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी बेहद कम अंतर से निर्दलीय राजीव यादव से आगे हैं। यह सीट पहले निर्दलीय के पास थी।
- वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के केदार सिंह दूसरे नंबर पर हैं। यहां पहले से ही सपा का ही कब्जा था।
- लखनऊ स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा के अवनीश कुमार सिंह पर बढ़त बनाई है। इस सीट पर पहले भाजपा का कब्जा था।
बिहार: 8 सीटें
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों (4 स्नातक और 4 शिक्षक) के नतीजे काफी दिलचस्प रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का खाता खुल गया है। पार्टी ने विधान परिषद में अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की है। वहीं, पटना शिक्षक सीट पर राजद ने भाजपा के दिग्गज नेता नवल किशोर यादव का किला ध्वस्त कर दिया।1. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 4 सीटें
- दरभंगा शिक्षक सीट पर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व निवर्तमान एमएलसी मदन मोहन झा को 324 वोट से हराकर पार्टी का पहला खाता खोला।
- पटना शिक्षक सीट से राजद के डॉ. संजीव कुमार यादव ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा के पांच बार के और मौजूदा एमएलसी नवल किशोर यादव को पराजित किया। डॉ. संजीव पहले खुद जदयू में थे। हालांकि, 2024 में पार्टी से अलग हो गए।
- तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा और भाकपा समर्थित निवर्तमान एमएलसी संजय कुमार सिंह को हराकर जीत दर्ज की।
- सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जदयू के आनंद पुष्कर और मौजूदा एमएलसी आफाक अहमद को हराकर जीत हासिल की। राहुल राज पहले भाजपा में थे।
2. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: 4 सीटें
ये भी पढ़ें: UP MLC Election Results LIVE: झांसी, वाराणसी और आगरा में सपा की जीत; इन सीटों पर खिला कमल
- पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार प्रथम वरीयता मतों में राजद के दिलीप राय से बड़ी बढ़त बनाकर जीत की ओर हैं। जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे स्थान पर हैं।
- कोसी स्नातक सीट पर भाजपा के एनके यादव राजद के नितेश यादव के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा के सर्वेश कुमार बढ़त बनाए हुए हैं।
- तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी ने जदयू और राजद दोनों पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: UP MLC Election Results LIVE: झांसी, वाराणसी और आगरा में सपा की जीत; इन सीटों पर खिला कमल
बिहार में एमएलसी चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र: 5 सीटें
महाराष्ट्र विधान परिषद पांच सीटों (तीन स्नातक और दो शिक्षक) पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति तीन सीटों पर और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन पांच सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।1. महायुति की बढ़त: 3 सीटें
- नागपुर स्नातक सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले ने कांग्रेस के निवर्तमान एमएलसी अभिजीत वंजारी पर 4,000 से अधिक वोटों की बढ़त बनाई है। कोहले को 60,921 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के वंजारी 56,630 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- अमरावती शिक्षक सीट पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के किरण सरनाईक 8,575 वोट पाकर कांग्रेस की अदिति पोहारे से 4,752 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिवसेना के बागी उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे 4,732 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
- पुणे शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी कौस्तुभ गावड़े प्रथम वरीयता मतों की गिनती में आगे हैं। उनके पीछे निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप (शिवसेना-शिंदे गुट समर्थित) चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
2. महा विकास अघाड़ी की बढ़त: 2 सीटें
- छत्रपति संभाजीनगर/औरंगाबाद स्नातक सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के प्रतापसिंह पाटिल ने 23,360 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल की है। पाटिल को 78,540 वोट मिले हैं, जबकि निवर्तमान एमएलसी और राकांपा (अजित पवार) के उम्मीदवार सतीश चव्हाण को 55,180 वोट मिले हैं।
- इसी तरह पुणे स्नातक सीट पर राकांपा-एसपी की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख प्रथम वरीयता मतों में महायुति समर्थित स्मिता जाधव से आगे चल रही हैं।