{"_id":"6aef2cd4460b9470f90b37a4","slug":"video-illegal-fireworks-explosion-in-fatehpur-womans-body-blown-into-four-pieces-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में अवैध आतिशबाजी विस्फोट, महिला के शरीर के हुए चार टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में अवैध आतिशबाजी विस्फोट, महिला के शरीर के हुए चार टुकड़े
दीवाली से ठीक एक दिन पहले अवैध आतिशबाजी निर्माण के दौरान विस्फोट हो गया। घर की छत पर आतिशबाजी निर्माण कर रही महिला के चार टुकड़े हो गए। धमाके में करीब ढाई से तीन फीट का होल दूसरी व पहली मंजिल की छत फट गई। अनुमान लगाया गया कि नीचे कमरे में फ्रिज के चीथड़े उड़े मिले। फ्रिज के अंदर रखी आतिशबाजी में धमाके के बाद घटना हुई है। मौके पर बारुद की दुर्गंध और आतिशबाजी के अवशेष मिले हैं।
थाना क्षेत्र कस्बा के वार्ड नंबर दो इंद्रानगर निवासी मोहम्मद रफी अहमद आतिशबाजी विक्रेता हैं। उनके एक भाई लाइसेंस के तहत आतिशबाजी का निर्माण व विक्रय करते हैं। लाइसेंस का छह माह से नवीनीकरण नहीं है।
उनकी पत्नी नसरीन (48) दूसरी मंजिल की छत पर आतिशबाजी का निर्माण कर रहीं थी। करीब दोपहर 3:15 बजे विस्फोट हुआ। घर के नीचे कमरे में मौजूद बेटियां रहनुमा, निशा, अक्सदा छत पर पहुंची। धुआं का गुबार छाया था। रहनुमा ने बताया कि विस्फोट में पहली मंजिल से दूसरी तक बड़ा होल हो गया। फ्रिज भी फटा है। मां के कमरे से ऊपर का हिस्सा छत व नीचे का हिस्सा पड़ोसी के खंडहर में मिला। हाथ की कलाई से पंजा हवा में उड़कर घर के बाहर गिरा। पैर भी अलग खंडहर में मिला। विस्फोट से आसपास 200 मीटर तक लोगों के घरों में दरार आ गई। पानी टंकी, पानी ड्रम के टुकड़े हो गए। एएसपी जीपी राय, एसडीएम सीओ पहुंचे। एएसपी ने बताया कि घटनास्थल को सील कर जांच की जा रही है। आतिशबाजी से धमाका होना प्रतीत हो रहा है। विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।