{"_id":"6aba5e7cd2687eefa00c34ed","slug":"video-fatehpur-workers-halt-work-at-warehouse-over-unpaid-wages-resume-after-assurance-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने वेयरहाउस में काम रोका, आश्वासन पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने वेयरहाउस में काम रोका, आश्वासन पर लौटे
छिवली गांव के पास स्थित एक बाइक के वेयरहाउस में समय से वेतन न मिलने से नाराज श्रमिकों ने सोमवार सुबह काम बंद कर दिया। इसके बाद ठेकेदार से भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद श्रमिक काम शुरू करने के लिए राजी हुए।
श्रमिक सुबह करीब आठ बजे वेयरहाउस पहुंचे, लेकिन काम शुरू करने के बजाय वेतन की मांग को लेकर विरोध जताने लगे। सूचना मिलने पर औंग थाने से उपनिरीक्षक विकास वर्मा भी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक ने ठेकेदार से श्रमिकों के भुगतान में देरी का कारण पूछा। ठेकेदार ने बताया कि बैंक बंद होने के कारण वेतन खातों में भेजने में दिक्कत हुई है। जल्द भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया। ठेकेदार ने बताया कि कुछ श्रमिकों के बैंक खाते का विवरण सही नहीं होने के कारण उनके भुगतान में समस्या आई है। संबंधित श्रमिकों से सही खाता विवरण मांगा गया है। जानकारी मिलते ही उनका वेतन भी भेज दिया जाएगा। पुलिस की मौजूदगी में भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद श्रमिक काम शुरू करने के लिए राजी हो गए। इसके बाद वेयरहाउस में कामकाज शुरू हो गया। कंपनी मैनेजर रोहित खन्ना ने बताया कि कंपनी ने ठेकेदार को पेमेंट कर दिया था, लेकिन बैंक के हड़ताल के कारण कुछ समस्याएं आ गई थी। जल्द सभी श्रमिकों का वेतन उनके खाते में भेजवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।