{"_id":"677eae72bd060186e60dc8ab","slug":"bike-riding-seed-seller-dies-due-to-vehicle-collision-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105028-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीज विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीज विक्रेता की मौत
फर्रुखाबाद। मामा के घर से गांव लौटते वक्त बाइक सवार बीज विक्रेता युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया। मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के गांव नगला डाड़ा निवासी अरुण कुमार राजपूत उर्फ डब्लू (25) गांव में ही बीज की दुकान चलाता था। वह मंगलवार को मेरापुर थाने के गांव नगला बल्लभ निवासी अपने मामा के यहां आया था। देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था। संकिसा से काली नदी पुल की ओर पहुंचा, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट न लगे होने से उसके सिर और शरीर में काफी चोटें आईं। सड़क किनारे घायल युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस पहले मोहम्मदाबाद सीएचसी ले गई। इसके बाद आधी रात को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई ध्रुव राजपूत है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। --------------- पिकअप की टक़्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी गंभीर
राजेपुर। फर्रुखाबाद से मजदूरी करके बुधवार रात घर लौट रहे क्षेत्र के गांव पट्टी दारापुर निवासी रंजीत (25) और गांव के ही साथी अखिलेश (25) की बाइक में पिकअप ने चाचुपुर के पास टक़्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां अखिलेश को मृत घोषित कर दिया गया। अधिक चोट होने से रंजीत को रेफर कर दिया। घायल दो भाइयो में बड़ा था। छोटा भाई विमलेश, बहन रूबी और माँ क्लावती का बुरा हाल है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।