{"_id":"6afca3ef906e34770300d667","slug":"stone-thrown-at-vadodara-gorakhpur-express-passenger-in-critical-condition-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112548-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बडोदरा-गोरखपुर एक्सप्रेस में मारा पत्थर, यात्री की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बडोदरा-गोरखपुर एक्सप्रेस में मारा पत्थर, यात्री की हालत गंभीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बडोदरा से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन पर नीबकरोरी रेलवे स्टेशन के पास किसी ने पत्थर चला दिया। इससे ट्रेन में सवार लखीमपुर खीरी के यात्री के सिर में गंभीर चोटें आईं। यात्री को आरपीएफ ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया है।
जनपद लखीमपुर खीरी थाना पढ़ुआ की ग्राम पंचायत प्रतापपुर जंगल मटेरा के मजरा दुर्गा गौड़ी निवासी हरीशंकर (32) गुजरात में नौकरी करते हैं। वह घर आने के लिए बडोदरा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार थे।ट्रेन जब नीबकरोरी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी किसी अराजक तत्व ने पत्थर चला दिए। एक पत्थर शीशे में लगकर हरीशंकर के सिर से टकराया। कांच भी सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची तो यहां आरपीएफ के सिपाही रामकृपाल ने एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में पहुंचाया। सीटी स्कैन होने पर सिर की हड्डी कई जगह से टूटी मिली। डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर पन्नालाल को सैफई रेफर कर दिया।
यात्री के पास मोबाइल पर एक कॉल आने पर उनकी बहन नीलम को जानकारी दी गई। नीलम भारतीय किसान यूनियन की नेता होने की वजह से उन्होंने जिलाध्यक्ष अजय कटियार को जानकारी दी। कुछ ही देर में जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेजी। नीबकरोरी स्टेशन मैनपुरी जीआरपी क्षेत्र में होने की वजह से वहां के दरोगा ब्रजपाल सिंह अस्पताल पहुंचे। जीआरपी मैनपुरी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही पत्थर चलाने वाले को पकड़ा जाएगा। सख्त कार्रवाई होगी।