{"_id":"677eb146f8f0a633090726c7","slug":"50-patients-admitted-in-10-bed-hospital-no-pharmacist-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119448-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 10 बेड के अस्पताल में 50 मरीज भर्ती, फार्मासिस्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 10 बेड के अस्पताल में 50 मरीज भर्ती, फार्मासिस्ट नहीं
फर्रुखाबाद। शहर के लकूला रोड स्थित 10 बेड के निजी अस्पताल में 50 मरीज भर्ती कर बिना फार्मासिस्ट दवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल के सभी मानक अधूरे हैं। स्वास्थ्य विभाग में सुनवाई न होने से मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। सीएमओ ने एसीएमओ को जांच कर आख्या मांगी है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना न्यू सैनिक कालोनी निवासी सुनील राठौर एडवोकेट ने मुख्यमंत्री से की शिकायत में कहा कि आवास विकास लकूला रोड पर न्यू मार्डन हास्पिटल संचालित है। इसमें न तो खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस है और न ही नगर पालिका की अनुमति। 10 बेड के लिए अनुमन्य इस अस्पताल में 50 मरीज भर्ती कर करीब 200 से 250 मरीजों की प्रति दिन ओपीडी की जा रही है। बिना फार्मासिस्ट मरीजों को दवाई दी जा रही है। न तो अग्निशमन विभाग की एनओसी है और न ही जैविक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था। 25 बिंदुओं पर की गई शिकायत में जांच कराकर अस्पताल बंद कराने की मांग की है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने मामले की जांच एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम को सौंपकर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।