{"_id":"6afb4878c021ff6f970f3f78","slug":"truck-hits-motorcycle-on-highway-woman-dies-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112518-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे के पांचाल घाट पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। महिला की मौत हो गई, जबकि पुत्र और भतीजा घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, वहां भतीजे की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक लेकर भाग गया।
थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव कमालुद्दीनपुर निवासी खुशीराम की पत्नी रेखा देवी (45) की कानपुर से दवा चल रही थी। वह सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर से ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन बाइक से पुत्र अनुराग (18) और भतीजा रोहित उर्फ गोलू (22) के साथ आ रही थीं। बाइक पांचाल घाट पुल पर पहुंचने ही वाली थी कि कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। पुलिस ने घायल गोलू और अनुराग को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। रेखा देवी का शव मॉर्चरी में भिजवा दिया गया।
पारिवारिक भाई ब्रजेश ने बताया कि रेखा देवी के एक बेटी संध्या व पुत्र अनुराग और हर्षित हैं। वह कई सालों से बीमार चल रही थीं। उनका कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी के चलते वह दवा लेने के लिए रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थीं। परिजन का राे-रो कर बुरा हाल है।