{"_id":"69494f052516cd05090aef56","slug":"video-young-mans-body-found-in-a-water-filled-pit-in-a-field-2025-12-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"इटावा: खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
बाजार के लिए निकले युवक का भोली चौराहे के पास सड़क किनारे खेत में पानी से भरे गड्ढ़े में युवक का शव मिला। पुलिस की जांच में युवक की जेब से दो देसी शराब के क्वार्टर मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में हादसे का शिकार हुआ है।
मृतक के चाचा राम किशोर ने बताया कि भतीजा रजनेश (27) रविवार देर शाम बाइक से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तभी सोमवार सुबह भोली चौराहे के पास पानी भरे गड्ढे में उसका शव मिलने की सूचना मिली। बताया कि रजनेश के बड़े भाई जितेंद्र की बेटी गौरी की शादी 23 दिसंबर को औरैया में होनी है। इसे लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशी का माहौल था।
सोमवार को लगुन जानी थी। इस बीच ही भतीजे रजनेश का शव मिलने से घर में मातम फैल गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम चौहान ने आशंका जताई कि वह शराब के नशे में वह गड्ढे में गिर गया होगा। परिजनों ने फिलहाल किसी प्रकार की रंजिश या झगड़े से इन्कार किया है। सीओ रामदवन मौर्य ने भी जांच की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रजनेश दो भाइयों में छोटा था। मृतक की मां सरोजनी देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।