फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DCM rams into dumper after sudden braking; driver dies.

Etawah News: अचानक ब्रेक लगाने से डंपर में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

Fri, 18 Sep 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
DCM rams into dumper after sudden braking; driver dies.
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र में आईटीआई चौराहे के पास गुरुवार देर रात आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से डीसीएम उसमें जा घुसी। हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में फंसे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को केबिन से बाहर निकाला।
विज्ञापन

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा गांव निवासी सरस चंद शुक्ला (35) डीसीएम चालक थे। गुरुवार रात वह डीसीएम में साबुन बनाने वाला लिक्विड लादकर कानपुर से लुधियाना जा रहे थे। रात करीब एक बजे आगरा-कानपुर हाईवे पर आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही डीसीएम डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर के बाद डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सरस चंद शुक्ला केबिन में फंस गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। वहीं, डीसीएम में लदे ड्रम हाईवे पर गिर पड़े, जिससे आवागमन दो घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने हाईवे से ड्रम हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed