फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two interstate smugglers arrested with liquor worth 50 lakh.

Etawah News: 50 लाख की शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two interstate smugglers arrested with liquor worth 50 lakh.
इटावा। पंजाब से ट्रक में पुट्टी की बोरियों के नीचे अंग्रेजी शराब छिपाकर बिहार ले जा रहे दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को जसवंतनगर पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 पेटी अंग्रेजी शराब, दस चक्का ट्रक, दो मोबाइल और सात हजार रुपये बरामद किए हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

जसवंतनगर पुलिस गुरुवार रात बस अड्डा चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डुढहा मार्ग से पहले सर्विस रोड पर खड़े आगरा की ओर से आए ट्रक में शराब तस्करी की बिहार ले जाई जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया और उसमें सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के थाना ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम विशाला निवासी चालक हुकमाराम और हेल्पर परमान के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद माल में 176 पेटी इम्पीरियल ब्लू, 136 पेटी रॉयल स्टैग और 188 पेटी रॉयल ग्रीन शामिल है। शराब की पेटियों पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली अंकित है। तस्करों ने शराब की पेटियों को पुट्टी की बोरियों के नीचे छिपा रखा था। ट्रक को सीज कर दिया गया है। ट्रक नागालैंड में रजिस्टर्ड है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब की शराब को बिहार में तीन गुना दाम पर बेचते हैं। इस काम में रविलाला निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा और समीर निवासी मेवात हरियाणा भी शामिल हैं। शराब की एक खेप बिहार पहुंचाने के लिए उन्हें करीब 35 हजार रुपये मिलते थे। दोनों पहले भी शराब की तस्करी कर चुके हैं। एसएसपी ने तस्करों को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार का नकद पुरस्कार दिया है। पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed