{"_id":"6928558b72f8406c0a0102dd","slug":"video-resolution-to-make-district-child-marriage-free-within-year-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिले को एक वर्ष के अंदर बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिले को एक वर्ष के अंदर बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प
देशभर में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में चल रही मुहिम को गैरसरकारी संगठन ऐक्सीलैंट सिविल एकेडमी ईकैट ग्रुप ने गति प्रदान की है। इसके साथ ही जिले को एक वर्ष के अंदर बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में किया गया। संस्था के चेयरमैन विवेक सिंह ने कहा कि यह 100 दिवसीय अभियान देश की दिशा बदलने वाला साबित होगा और बाल विवाह जैसी कुरीति के खात्मे की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कहा कि जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और समाज एक साथ खड़े होंगे, तब इस अपराध को छिपने के लिए कहीं जगह नहीं मिलेगी। तीन चरणों में चलने वाले इस अभियान का पहला चरण 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें शिक्षण संस्थानों में जनजागरूकता पर जोर रहेगा। 1 जनवरी से 31 जनवरी तक दूसरे चरण में धार्मिक स्थलों और विवाह सेवा प्रदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जबकि तीसरे व अंतिम चरण में ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों तक बाल विवाह मुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा। मुख्य वक्ता अपर जिला जज कमालुद्दीन ने विद्यार्थियों से कहा कि अपने आसपास अगर किसी का भी बाल विवाह होते देखें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा परिजन को बताएं कि इस प्रकार की सामाजिक कुरीतियां दूर करें। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों और अध्यापक व वहां मौजूद अन्य लोगों को शपथ दिलाई गई। मौके पर अंबरीश कुमार राय, योगेश सक्सैना, प्रवेश कुमार पांडेय. आनंद पांडेय, डॉ. अनुराग दुबे, पीटीआई अनूप चतुर्वेदी, संतोष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।