{"_id":"6aaa970352899d692d0214af","slug":"video-paid-tribute-to-martyr-mahavir-singh-rathore-on-his-birth-anniversary-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जयंती पर शहीद महावीर सिंह राठौर को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जयंती पर शहीद महावीर सिंह राठौर को किया नमन
एटा के राजा का रामपुर में अमर शहीद क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कस्बा स्थित अमर शहीद महावीर सिंह बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर एवं पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विधायक ने अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन, संघर्ष एवं बलिदान को याद किया। इस दौरान विधायक निधि से करीब 28 लाख रुपये की लागत से विद्यालय में निर्मित कमरों का फीता काटकर लोकार्पण भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, मंगल गीत तथा अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की वीरगाथा पर आधारित गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।