{"_id":"6921ba849711459088084a5d","slug":"video-organizing-kabir-satsang-ceremony-in-etah-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कबीर सत्संग समारोह...विभिन्न राज्यों से आए संतों ने दिया प्रेम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कबीर सत्संग समारोह...विभिन्न राज्यों से आए संतों ने दिया प्रेम का संदेश
एटा के जलेसर कस्बे के मोहल्ला हथौड़ा में तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न राज्यों से संत व साध्वी पधारे हैं। उन्होंने लोगों को प्रेम का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ के मुरा से आईं साध्वी सुमन साहेब ने अपने प्रवचनों में कहा कि मानस मानव से प्यार करें एवं अपने पूज्य माता-पिता की सेवा करें। घर में कितना भी लड़ाई-झगड़ा क्यों न हो मगर आपस में बोलना बंद न करें। पड़ोसियों से सद्भावना रखें और विकृतियों से दूर रहें। समाजसेविका नीलम प्रजापति ने समारोह में पधारे सभी साध्वी एवं संतजनों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सत्संग समारोह में बिहार के जुमई से रणजीत साहेब, प्रयागराज से अमन साहेब मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट वक्ता के रूप में मैनपुरी के अमर साहेब, छत्तीसगढ़ के अनिल साहेब एवं अन्य स्थानों से पधारे संत मौजूद रहे। आयोजक नरेंद्र सिंह सविता ने बताया कि 20 नवंबर से से शुरू हुए इस आयोजन का समापन 22 नवंबर को किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।