फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Some people uprooted and took away an iron gate and CCTV cameras.

Etah News: लोहे का गेट और सीसीटीवी कैमरे उखाड़ ले गए कुछ लोग

Sun, 06 Sep 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 06 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Some people uprooted and took away an iron gate and CCTV cameras.
अलीगंज। क्षेत्र के गांव तिसौरी में विवादित भूखंड से कुछ लोग रात के अंधेरे में लोहे का गेट और सीसीटीवी कैमरे उखाड़ ले गए। भूखंड पर काबिज व्यक्ति ने तीन अज्ञात लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भूखंड विभाजन को लेकर दीवानी न्यायालय से किसी प्रकार का निर्माण कराने पर रोक है।
विज्ञापन


तिसौरी गांव के एक भूखंड को लेकर सत्यदेव मिश्र का गांव के दूसरे पक्ष से विभाजन को लेकर विवाद चल रहा है जो राजस्व और दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। सत्यदेव ने बताया कि इस विवादित भूखंड पर वह काबिज हैं। भूखंड की चारों ओर से दीवार हो रही है और एक लोहे का गेट लगा हुआ है। सुरक्षा के लिए भूखंड पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। दीवानी न्यायालय ने 8 जुलाई को इस भूखंड को लेकर कोई निर्णय न होने तक किसी प्रकार का निर्माण कराने के लिए स्थगन आदेश जारी किया था। जिसकी जानकारी दीवानी अमीन और थाना पुलिस को भी दी गई थी। इसके बाद भी तीन अज्ञात लोग 31 अगस्त की मध्यरात्रि के बाद लोहे का गेट और सीसीटीवी कैमरे उखाड़ ले गए। जानकारी पर पीड़ित ने रात में ही 2.50 बजे डायल 112 पुलिस को फोन पर सूचना दी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed