{"_id":"6921ba92a587a6f6740a1e71","slug":"video-diksha-stood-first-and-swati-stood-second-in-essay-competition-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरदार पटेल की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम और स्वाति रहीं द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरदार पटेल की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम और स्वाति रहीं द्वितीय
एटा के अलीगंज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में हाईस्कूल की छात्रा दीक्षा यादव पहले और डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा स्वाति शाक्य दूसरे स्थान पर रहीं। तहसील स्तर की प्रतियोगिता में क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकीकरण, सरदार पटेल के योगदान और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज की भूमिका प्रथम और डीएवी इंटर कॉलेज की मेहरा राजपूत दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने राष्ट्रीय एकता, शांति और देशभक्ति के विषयों को रंगों से उकेरा। इसमें गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज की काजल शाक्य प्रथम रहीं। जनता इंटर कॉलेज की कोमल शाक्य ने द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन संतोष यादव ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रामबहादुर, आनंद तिवारी, रोहित, श्याम बहादुर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।