{"_id":"6acb6d583f0ca1bbde0c51e8","slug":"video-crowds-of-devotees-throng-temples-during-navratri-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां शैलपुत्री के जयकारों की रही गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां शैलपुत्री के जयकारों की रही गूंज
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां दुर्गा की आराधना के साथ भक्ति का माहौल नजर आया। घरों में विधि-विधान से घट स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां शैलपुत्री के जयकारों से देवी मंदिर गूंज उठे। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के प्रथम दिन शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना के साथ व्रत का संकल्प लिया। ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, होली मोहल्ला स्थित शीतला देवी मंदिर, शांतिनगर स्थित काली मंदिर और जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। देवी मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री की दुकानों पर भी चहल-पहल रही। फूल, प्रसाद और चुनरी खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।