{"_id":"6acb18e5f345cf99dc0b17f2","slug":"video-maa-shoolini-temple-solan-devotees-queue-up-on-first-day-of-navratri-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: पहले नवरात्र पर मां शूलिनी मंदिर में भक्तों की कतारें, सुबह 5 बजे खुले कपाट; विशेष पूजा के बाद भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: पहले नवरात्र पर मां शूलिनी मंदिर में भक्तों की कतारें, सुबह 5 बजे खुले कपाट; विशेष पूजा के बाद भजन-कीर्तन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:52 AM IST
Link Copied
शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के आगाज के साथ ही मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
पहले नवरात्र के अवसर पर मां शूलिनी मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके बाद भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु कतारों में लगकर माता के दर्शन करते रहे। मंदिर में देर शाम तक दर्शन जारी रहने की व्यवस्था रखी गई।
नवरात्र के पहले दिन सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।
वहीं, दोपहर के समय मंदिर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। पहले नवरात्र पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।