{"_id":"6acb194bdb791a247b0ceba2","slug":"video-abdakaranagara-ma-navaratara-ka-pahal-thana-mathara-ma-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अंबेडकरनगर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिलेभर के देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। जलालपुर के प्राचीन श्री शीतल मठिया मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त मां दुर्गा की पूजापाठ करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। मां के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। नवरात्रि को लेकर जलालपुर नगर में भी उत्साह का माहौल है। मुख्य चौराहे पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए आकर्षक पंडाल सजाया गया है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भी नवरात्र को लेकर तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा पाठ, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया। नवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और भक्ति का प्रतीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।