फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Passing Out Parade for 449 Recruit Constables; DM Takes the Salute

चित्रकूट: 449 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड, डीएम ने ली सलामी

Sun, 26 Apr 2026 07:37 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:37 PM IST
Chitrakoot: Passing Out Parade for 449 Recruit Constables; DM Takes the Salute
दिन रविवार, समय सुबह आठ बजे, स्थान- रिजर्व पुलिस लाइन। तन पर पुलिस की वर्दी, पैरों में जूते और सिर पर कैप लगाए आरक्षी विभिन्न टुकड़ियों में एकत्र थे। कमांडर की विसिल बजते ही सभी जवान परेड ग्राउंड पर पहुंच जाते हैं। उसके बाद जवानों ने परेड स्थल पर कदमताल मिलाए। परेड में चारों ओर सिर्फ बूटों की धमक सुनाई दे रही थी। साथ ही उन्होंने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण का कौशल भी दिखाकर न सिर्फ दर्शकों का मन मोहा, बल्कि उनकी जमकर तालियां भी बटोरीं। यह अवसर था रिजर्व पुलिस लाइंस में 449 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। इस दौरान सभी ने कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने की शपथ भी ली। दीक्षांत परेड में अपने बेटों, पति, पिता के अनुशासनात्मक कौशल प्रदर्शन को देख परिजनों की आंखों में चमक भी दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड स्थल पर रिक्रूटों को लाने के साथ हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि पुलकित गर्ग ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी स्वीकार की। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषमणि की भी मौजूदगी रही। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का महत्व समझाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिह्न भेंट कर आभार जताया। इस अवसर पर सीओ राजापुर राजकमल, सीओ यातायात यामीन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bilaspur: बाबा बालक नाथ मंदिर में आठ हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा, दूर-दराज राज्यों से पहुंचे भक्त

26 Apr 2026

Meerut: ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में खो खो प्रतियोगिता

26 Apr 2026

VIDEO: वन क्षेत्र के सुरेश्वरी देवी मंदिर में मंत्री खजानदास के बेटे की शादी पर सख्ती, मुकदमा दर्ज

26 Apr 2026

MPPSC Prelims Exam: 365 केंद्रों पर सख्त निगरानी, कई स्तर में सुरक्षा |Amar Ujala MP

26 Apr 2026

प्रतापगढ़ में एडीजी ने ली दीक्षांत परेड की सलामी, नवप्रशिक्षित सिपाहियों को दी अनुशासन की सीख

26 Apr 2026
विज्ञापन

भीतरगांव में बेजुबान बेहाल: गोशाला में आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों के बीच दम तोड़ रहे गोवंश

26 Apr 2026

कानपुर: बेहटा गंभीरपुर गोशाला का तालाब सूखा, बूंद-बूंद को तरस रहे हैं गोवंश

26 Apr 2026
विज्ञापन

भीतरगांव: बिरहर गोशाला में 'इंसानियत' शर्मसार; चिलचिलाती धूप में तड़प-तड़पकर तीन गोवंशों ने तोड़ा दम

26 Apr 2026

Video: कराटे चैंपियनशिप में बदइंतजामी, खिलाड़ी गंदगी के बीच जमीन पर खाने को मजबूर

26 Apr 2026

चंदौली में ठगी के सात शातिर गिरफ्तार; VIDEO

26 Apr 2026

Meerut: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया

26 Apr 2026

Meerut: 44-वीं वाहिनी पीएसी में परेड का आयोजन

26 Apr 2026

Jammu: नौशेरा में नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख, रैली निकालकर दिया संदेश

26 Apr 2026

अंधेरे में डूबा अस्पताल मार्ग: चिनैनी CHC जाने वाला रास्ता बना राहगीरों के लिए मुसीबत

26 Apr 2026

Udhampur: फंड की कमी से अटकी अंडर-19 अनंतनाग टीम, टूर्नामेंट के लिए नहीं हो सकी रवाना

26 Apr 2026

Jammu: सुरक्षा व्यवस्था व आपदा प्रबंधन की तैयारियां परखीं

26 Apr 2026

Jammu: रियासी में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से परेशान लोग और वाहन चालक

26 Apr 2026

Video: ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए पावर हाउस में लगाए पंखे

26 Apr 2026

बहादुरगढ़ में आसौदा सिवान में रक्तदान शिविर, सेना के जवानों के लिए उमड़ा जनसैलाब

Video: होमगार्ड परीक्षा देने आए अभ्यर्थी धूप से बेहाल, निशातगंज पुल पर छांव में लिया सहारा

26 Apr 2026

VIDEO: मैनपुरी में किसान दंपती की माैत, कर्ज और फसल में हुए नुकसान से थे परेशान; जांच में जुटी पुलिस

26 Apr 2026

एचसीएस परीक्षा की पहली शिफ्ट खत्म, कुरुक्षेत्र में अभ्यर्थियों ने बताया पेपर कठिन

26 Apr 2026

Video: आईसीएसआई प्रेसवार्ता में कंपनी सचिवों की भूमिका पर जोर

26 Apr 2026

सीएम योगी का बंगाल में बड़ा बयान, 'TMC-कांग्रेस से मिलेगी मुक्ति'

26 Apr 2026

देवदूत बनी दिल्ली पुलिस, 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाए गए लुंगी एनगिडी

26 Apr 2026

Video: रायबरेली में पुलिस लाइन में 490 आरक्षी कैडेट्स की पासिंग आउट परेड

26 Apr 2026

Rajasthan News: Om Birla और Hiralal Nagar ने रखी बड़ी सौगात, 70 करोड़ से बनेगा हाई लेवल ब्रिज

26 Apr 2026

Kaushambi - बिना अनुमति पुतला दहन करने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष समेत पांच पर एफआईआर दर्ज

26 Apr 2026

नारनौल में रेहड़ी पर मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Madhya Pradesh Weather: प्रदेश के कई शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार |Amar Ujala MP

26 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed