फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire at tire agency; brought under control after three hours.

Chitrakoot News: टायर एजेंसी में लगी आग, तीन घंटे बाद आई काबू

Sun, 20 Sep 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire at tire agency; brought under control after three hours.
फोटो 20 सीकेटीपी 10 टायर एजेंसी में धधकती आग। संवाद
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेड़ी पुलिया चौराहे पर स्थित श्री विनायक टायर एजेंसी में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में करीब 35 लाख के नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

दुकान मालिक शुभम जैन ने बताया कि रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो अंदर आग धधक रही थी। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 25 मिनट में दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन टायरों में लगी आग बुझाना आसान नहीं था। जेसीबी की मदद से जलते टायरों को बाहर निकालकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन

सुबह चार बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग में टायर बदलने की मशीन, लैपटॉप, काउंटर, इन्वर्टर-बैटरी समेत सैकड़ों टायर जल गए। शुभम के मुताबिक करीब 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सदर कोतवाल अभय राज सिंह ने बताया कि दमकल की मदद से आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed