फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Snake bites seven; elderly woman dies.

Chitrakoot News: सांप ने सात को डसा, वृद्धा की मौत

Sun, 20 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Snake bites seven; elderly woman dies.
चित्रकूट। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाओं समेत सात लोगों को सांप ने डस लिया। इनमें एक वृद्धा की मौत हो गई। अन्य का इलाज जारी है। खंडेहा निवासी विजय कुमार ने बताया कि मां कुशुमिया देवी (65) रात में सो रही थी। तभी सांप ने डस लिया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। बहिलपुरवा के नारायणपुरवा निवासी सीतासरन के पुत्र अरविंद (10) को शनिवार शाम घर में सांप ने डस लिया। इसी तरह पुलिस लाइन खोह निवासी श्रवण कुमार (29), कहेटा निवासी रमेश (30), बंधा निवासी लालता (50), बनाड़ी निवासी बच्चीलाल (30), पुरवा तरौंहा निवासी देवदत्त (55) को सांप ने डस लिया है। सभी के परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed