{"_id":"6967c05faa84fbef040d84ee","slug":"video-villagers-angered-by-sanitation-worker-arbitrary-actions-take-to-streets-in-protest-2026-01-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों में रोष, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों में रोष, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन; VIDEO
चहनिया विकास खंड टांडाकला क्षेत्र अंतर्गत टांडाखुर्द गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। गांव की गलियों और सड़कों पर गंदगी का अंबार देख ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया, जिसके बाद बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। वह महीने में केवल दो-तीन बार ही गांव में दिखाई देता है और बिना ढंग से साफ-सफाई किए ही वापस चला जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सार्वजनिक रास्तों और गलियों की सफाई न होने से चलना दूभर हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि गांव स्थित मंदिर परिसर की सफाई की जिम्मेदारी भी सफाई कर्मी नहीं निभा रहा है। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर और उसके आसपास की सफाई ग्रामीणों को खुद करनी पड़ती है। ग्रामीण अपने घरों के सामने की गलियां तो साफ कर लेते हैं, लेकिन उचित निस्तारण न होने के कारण कूड़ा कई दिनों तक सड़कों पर ही पड़ा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांव में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे उच्चाधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनीष पांडेय, सुनील यादव, कमला तिवारी, रामहरख तिवारी, ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र अनिल मुन्ना बलवंत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।