{"_id":"6a97a1fb6975d501dc0a501f","slug":"pickup-truck-carrying-pilgrims-rams-into-stationary-truck-six-killed-from-mainpuri-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के छह लोगों की फरीदाबाद में मौत: 'मेरा प्यारा भाई मुझे छोड़ गया', विजय को याद कर फूट-फूटकर रोए गजराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के छह लोगों की फरीदाबाद में मौत: 'मेरा प्यारा भाई मुझे छोड़ गया', विजय को याद कर फूट-फूटकर रोए गजराज
Wed, 02 Sep 2026 09:56 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:56 AM IST
सार
फरीदाबाद में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय चांदा की मौत ने उनके बड़े भाई गजराज सिंह को भीतर तक तोड़ दिया है। भाई के जाने का गम इतना गहरा है कि खुद को संभाल नहीं पा रहे। रोते-रोते हाथों से सिर पीटने लगते हैं और कहते हैं, ‘मेरा प्यारा भाई मुझे छोड़कर चला गया। मैं उसे सीने से लगाकर रखता था।’
गजराज सिंह बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच गहरा लगाव था। जब भी समय मिलता, खेत पर लगी समर के पास दोनों भाई बैठते थे। वहीं खेती-किसानी की बातें होतीं और एक-दूसरे से अपने सुख-दुख बांटते थे। अब वही जगह और भाई के साथ बिताए पल उनकी आंखों के सामने हैं।
‘जब भी समय मिलता था, हम दोनों समर के पास बैठकर अपना सुख-दुख बांटते थे। मेरा भाई मुझे छोड़कर चला गया।’ इतना कहते-कहते गजराज फिर फफक पड़े। पास खड़े विजय के नाती यश को उन्होंने अपने सीने से लगा लिया। शायद भाई की कमी और यश के सिर से उठे बाबा के साये का दर्द उस पल एक साथ उमड़ आया था।

बाबा ने कहा था- तेरे लिए कड़ा लेकर आऊंगा...
विजय के इकलौते नाती यश के लिए उसके बाबा सिर्फ दादा नहीं, सबसे खास थे। विजय भी उसे बेहद प्यार करते थे। यात्रा पर रवाना होने से पहले बाबा ने यश से कहा था, ‘तेरे लिए कड़ा लेकर आऊंगा।’
विजय के इकलौते नाती यश के लिए उसके बाबा सिर्फ दादा नहीं, सबसे खास थे। विजय भी उसे बेहद प्यार करते थे। यात्रा पर रवाना होने से पहले बाबा ने यश से कहा था, ‘तेरे लिए कड़ा लेकर आऊंगा।’
यश को भरोसा था कि बाबा लौटकर आएंगे और उसके लिए उपहार लाएंगे। वह उसी इंतजार में था। लेकिन बाबा का इंतजार खत्म होने से पहले ही मौत की खबर घर पहुंच गई। जिस हाथ में यश को बाबा का दिया कड़ा आना था, वह हाथ अब कभी नहीं आएगा। यश की आंखों में बाबा के लौटने का इंतजार और परिवार की आंखों में उन्हें खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा है। एक मासूम के लिए उसका सबसे प्यारा रिश्ता अचानक हमेशा के लिए उससे दूर हो गया।
खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, छह की मौत
फरीदाबाद में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है।
फरीदाबाद में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के श्रद्धालु शुक्रवार को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सोमवार शाम राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार तड़के केएमपी एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मृतकों की पहचान विजय सिंह यादव (65), राजकुमार (40), रेशमा देवी (50), कमला देवी (60), सुधा (45) और महेश (50) के रूप में हुई है। घायलों में सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी समेत अन्य हैं। बताया गया कि पिकअप में नीचे और ऊपर दोनों जगह यात्रियों के बैठने व सोने की व्यवस्था थी।
टक्कर के दौरान ऊपर सो रहे यात्री नीचे गिर गए, जिससे कई लोग घायल हुए। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर राहत कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक और पिकअप चालक सुधीर फरार है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि ट्रक चालक और पिकअप चालक की तलाश जारी है।