फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students presented a glimpse of parliamentary procedures.

Chandauli News: छात्र-छात्राओं ने पेश की संसदीय कार्यप्रणाली की झलक

Wed, 02 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Students presented a glimpse of parliamentary procedures.
पीडीडीयू नगर केंद्रीय विद्यालय में युवा संसद कार्यक्रम में शामिल छज्ञत्र-छात्राएं। स्रोत:-विद्य
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय बहुउद्देशीय प्रेक्षागृह में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से संभाग स्तरीय 37वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की गई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर के संयोजन में हुई प्रतियोगिता में चार केंद्रीय विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने संसदीय कार्यप्रणाली, तार्किक चिंतन और लोकतांत्रिक संवाद का प्रभावी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने युवाओं से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर विद्यार्थियों को भविष्य में राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। साथ ही मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन के साथ मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. सुकृति रैवानी ने कहा कि युवा देश के निर्माता हैं। ज्ञान, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार राय ने कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को समझने का अवसर देते हैं। इसके पहले अतिथियों ने विद्यालय परिसर में लगी कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
चार विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी वाराणसी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बस्ती एफएस, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ प्रयागराज और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, इफको फूलपुर प्रयागराज की टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर, विचार-विमर्श, तर्कपूर्ण अभिव्यक्ति और संसदीय कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत किया। निर्णायक मंडल ने मानकों के आधार पर टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed