फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A small bridge will be constructed on the Amava-Jigana road.

Chandauli News: अमाव-जिगना मार्ग पर होगा लघु सेतु का निर्माण

Wed, 02 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A small bridge will be constructed on the Amava-Jigana road.
पीडीडीयू नगर/इलिया। शहाबगंज ब्लॉक में अमाव-जिगना मार्ग पर अमाव गांव के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड ने 85 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


अमाव गांव के पास बनी पुलिया करीब पांच वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसकी रेलिंग और रैंप भी टूट चुके हैं। ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में लेहरा शाखा में पानी बढ़ने के कारण पुलिया से गुजरना और भी खतरनाक हो जाता है। इस मार्ग से करीब 20 गांवों के लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन

शहाबगंज में ब्लॉक कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण ग्रामीणों को इसी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। किसानों को भी खेतों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने लघु सेतु निर्माण के लिए 85 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट......

पांच साल से क्षतिग्रस्त है पुलिया

अमाव गांव के पास बनी पुलिया करीब पांच वर्षों से क्षतिग्रस्त है। पुलिया की रेलिंग और रैंप टूट चुके हैं। बरसात में पानी बढ़ने पर यहां से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

इनसेट....

20 गांवों के लोगों की राह होगी आसान

लघु सेतु बनने से अमाव-जिगना मार्ग से जुड़े अमाव ,जिगना, डोमरी, हड़ौरा, इमिलिया, घोड़सारी, पचपरा, कवलपुरवा, जिगना, बड़ौरा, मसोई, पहाड़पुर बराव सहित करीब 20 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। शहाबगंज ब्लॉक कार्यालय और सीएचसी जाने वाले ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।


कोट......

शहाबगंज ब्लॉक में अमाव-जिगना मार्ग पर अमाव गांव के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु के निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed