{"_id":"698de472fd226cf9430bce0c","slug":"video-trade-unions-raised-slogans-against-labor-reform-bill-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रम सुधार बिल के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने की नारेबाजी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम सुधार बिल के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने की नारेबाजी, VIDEO
केंद्र सरकार की ओर से 29 श्रम कानून सहित 44 कानून को रद्द कर चार लेबर कोड लागू किए जाने के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल की। इस दौरान जगह जगह जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन और ईसीआरकेयू ने भी समर्थन किया और गेट मीटिंग कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह बंदी का बैंकों के काम काज पर भी कुछ असर पड़ा।
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी की गई थी। रेल यूनियनों की हड़ताल की सूचना पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर आरपीएफने सुरक्षा कड़ी कर दी। दूसरी तरफ पीडीडीयू नगर के यूनियन बैंक में बृहस्पतिवार की सुबह काम काज बाधित रहा। हालांकि अग्र्रणि जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत ने बताया कि हड़ताल का बैंकों के काम काज पर असर नहीं पड़ा है। दूसरी तरफ ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन ने प्लांट डिपो कारखाना के गेट पर केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए खूब नारेबाजी की। इस दौरान नए लेबर कोड की वापसी, निजीकरण खत्म करने, पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मुद्दों पर आवाज बुलंद की। यूनियन की सहायक महासचिव किरन कुमारी ने कहा कि चार लेबर कोड मजदूरों पऱ थोपा गया एक काला क़ानून हैं। इसका हमलोग लगातार पुरजोर विरोध कर रहे हैं। आईआरईएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय संगठन सचिव एसके शर्मा ने कहा की अब रेलवे कर्मचारी मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी तरह से एकजुट हो गए हैं। पेंशन योजना, निजीकरण / निगमीकरण, नई श्रम नीति का विरोध देश व्यापी हो रहा हैं। इस दौरान चंद्रिका यादव, सीमा कुमारी, प्रभात कुमार, मृत्युंजय कुमार, सत्यानंद प्रसाद, प्रतीश कुमार, मुकेश कुमार, शिवांगी कुमारी, श्रीकांत सिंह, आशीष कुमार, विरेंद्र आदि रहे। इसी तरह ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईसीआरकेयू की ओर से प्लांट डिपो कारखाना के कैंटीन में गेट मिटिंग किया गया। इसमें श्रम कानून को सीमित कर मजदूरों के अधिकारों में कटौती का विरोध किया गया। अध्यक्षता करते हुए शाखा के कार्यकारणी अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए वो किसी भी लड़ाई में लड़ने के लिए तैयार है। इस मौके पर सुल्तान अहमद, शंकर राम, करमजीत प्रसाद, राजेश कुमार निषाद आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।