{"_id":"686fc93b7ce7b885e409816a","slug":"video-security-is-strict-in-ddu-railway-division-regarding-kanwar-yatra-see-video-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा को लेकर डीडीयू रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा को लेकर डीडीयू रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, देखें VIDEO
श्रावण मास के प्रारंभ के साथ ही कांवर यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के संकल्प के साथ देशभर से आए श्रद्धालु डीडीयू जंक्शन के रास्ते सुल्तानगंज की ओर रवाना हो रहे हैं। वहां से वे गंगाजल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा कर बाबा बैजनाथ के दरबार पहुंचेंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र डीडीयू जंक्शन बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु यहां एकत्र हो रहे हैं। कांवरियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने डीडीयू रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। रेलवे सुरक्षा बल के जवान सभी प्रमुख स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं। ड्यूटी पर लगे जवान लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों और कांवरियों को सुरक्षा, संयम और सहयोग का संदेश दे रहे हैं। डीडीयू रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट जथिन बी राज ने यात्रियों से एक-दूसरे का सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, कांवड़ यात्रा एक आस्था का पर्व है, लेकिन इसके साथ सुरक्षा और अनुशासन भी ज़रूरी है। आरपीएफ पूरी सतर्कता से ड्यूटी निभा रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।स्टेशन पर अस्थायी सहायता केंद्र, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, तथा दिशा-निर्देश बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कांवड़िए गंगाजल के पात्र को कांधे पर लेकर, सफेद वस्त्रों में, जयकारों के साथ बाबा बैजनाथ की ओर आगे बढ़ रहे हैं। रेल मंडल में कांवड़ियों की सेवा भावना और अनुशासित यात्रा को देख प्रशासन व स्थानीय लोग भी सहयोग में आगे आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।