{"_id":"686553c94c5f4ba185033761","slug":"video-sdm-mughalsarai-inspected-flood-posts-and-took-stock-of-relief-arrangements-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम मुगलसराय ने किया बाढ़ चौकियों का निरीक्षण, राहत व्यवस्था का जायजा देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम मुगलसराय ने किया बाढ़ चौकियों का निरीक्षण, राहत व्यवस्था का जायजा देखा
मौसम विभाग द्वारा संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर चंदौली जिले के पड़ाव क्षेत्र में स्थापित बाढ़ राहत चौकियों का निरीक्षण गुरुवार शाम किया गया। एसडीएम मुगलसराय अनुपम मिश्रा ने जलीलपुर पंचायत भवन और बहादुरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के सुरक्षित ठहराव के लिए इन राहत चौकियों पर भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल और ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित को कोई असुविधा न हो, इसके लिए चौकियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि बाढ़ के दौरान किसी भी नागरिक को परेशानी न हो। राहत केंद्रों पर समय से भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विकासखंड नियमताबाद के बीडीओ शरद शुक्ला, तहसीलदार राहुल सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह, थाना प्रभारी गगनराज सिंह, लेखपाल पंकज सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सुमित प्रजापति, प्रधान प्रतिनिधि अमित गौड़ सहित प्रशासन और पंचायत के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।