{"_id":"6aa066ffea2c7af6a40d8fc8","slug":"20-anganwadi-workers-received-appointment-letters-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154317-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
नौगढ़/चकिया। नौगढ़ ब्लॉक और चकिया तहसील परिसर में मंगलवार को आंगनबाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोनों जगह 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र दिए गए। वहीं, दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और पांच बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।
नौगढ़ में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह और सीडीपीओ प्रवेश कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मानदेय बढ़ने की जानकारी से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने और मानदेय बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और पांच शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान सुपरवाइजर सरोज रानी, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
चकिया तहसील सभागार में पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और चार सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, एसडीएम विकास मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव और तहसीलदार देवेंद्र यादव ने नियुक्ति पत्र सौंपे। विधायक ने कहा कि बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनिल राय, भाजपा मंडल महामंत्री आशीष पाठक, विजयानंद द्विवेदी, नवीन सोनकर आदि मौजूद रहे।