{"_id":"6aa0679e9a37af07f20bf853","slug":"lawyers-abstain-from-judicial-work-warn-of-agitation-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154320-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
नौगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में अधिवक्ता से बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना से नाराज बार एसोसिएशन नौगढ़ के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने आरोपी डॉक्टर और टेक्नीशियन के खिलाफ एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह यादव सीएचसी इलाज कराने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने उनसे अभद्रता की और ओटी टेक्नीशियन ने भी दुर्व्यवहार किया। घटना की जानकारी होने पर बार के अध्यक्ष रामचंद्र एडवोकेट की अध्यक्षता में तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर अधिवक्ता के साथ इस तरह का व्यवहार आपत्तिजनक है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में उप जिलाधिकारी प्रमोद यादव को पत्रक सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी डॉक्टर और टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन रहेंगे। बैठक में केएन मौर्य, कमला सिंह, विनोद कुमार, विमलेश, अजीत कुमार, जिलाजीत जायसवाल, राजकुमार, बाबूलाल आदि मौजूद थे।