{"_id":"6aa06683340f5e640504945d","slug":"traders-protested-to-remove-the-debris-chandauli-news-c-189-1-svns1011-154296-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मलबा हटाने के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मलबा हटाने के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
इलिया। कस्बा स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर के पास मलबा फेंकने से दुर्गंध फैल रही है। इससे परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मलबा हटवाकर सफाई कराने की मांग की।
करीब एक महीने पहले प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद पूरा मलबा अमृत सरोवर के पास फेंक दिया था। वहीं, आसपास के लोग भी मलबे के बीच कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे सरोवर के आसपास गंदगी का अंबार लग गया है। बारिश की वजह मलबे और कूड़े के सड़ने से दुर्गंध फैल रही है।
प्रदर्शन में रमेश गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, जलालुद्दीन, दशरथ प्रसाद, अमरनाथ गुप्ता, सूरज गुप्ता, एकलाख जिद्दी, जितेंद्र गुप्ता आदि रहे। इस संबंध में एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने बताया कि अतिक्रमण का मलबा इतना ज्यादा है कि उसे सफाई कर्मचारी नहीं हटा सकते। जल्द ही जेसीबी लगाकर मलबा हटवाया जाएगा।