{"_id":"6aa0663d7ef6445aa209bf3a","slug":"anger-erupted-over-waterlogging-sit-in-protest-in-the-mud-chandauli-news-c-189-1-svns1012-154330-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जलभराव पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में बैठकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जलभराव पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में बैठकर दिया धरना
विज्ञापन
पड़ाव के कटेसर में जलनिकासी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : 1
पड़ाव। क्षेत्र के कटेसर गांव में जलभराव से परेशान लोगों ने मंगलवार को कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन किया। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि जल निकासी की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और जिला पंचायत से कई बार शिकायत की जा चुकी है। करीब दो महीने पहले एसडीएम को भी लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिला है। लंबे समय से समस्या बनी होने के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल भराव के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई घरों से निकलने का रास्ता भी प्रभावित है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अखिलेश यादव, करण यादव, आरती गुप्ता, संदीप यादव, सूरज और धर्मेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम राजेश वर्मा ने बताया कि कटेसर में जलनिकासी की समस्या का जल्द निदान कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।