{"_id":"698dea6a378f1f7d58033c43","slug":"video-rajya-sabha-mp-darshana-singh-demanded-expansion-of-project-cheetah-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने प्रोजेक्ट चीता के विस्तार की मांग की, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने प्रोजेक्ट चीता के विस्तार की मांग की, VIDEO
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में चीता संरक्षण की संभावनाओं का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। चंदौली की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने शून्यकाल के दौरान सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और इन्हीं में “प्रोजेक्ट चीता” सबसे महत्वपूर्ण है।
सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट ने लगभग 70 साल बाद भारत में चीतों की वापसी को संभव बनाया। 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान से आरंभ हुए इस अभियान ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। 1952 में चीते को भारत में विलुप्त घोषित कर दिया गया था, ऐसे में उनकी सुरक्षित वापसी देश की वैज्ञानिक क्षमता और सफल निगरानी का प्रमाण है। वर्तमान में चीतों का सुरक्षित रहना और उनका प्रजनन भारत की संरक्षण नीति को मजबूत बनाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।