{"_id":"6aa16daf91926ba5380e7840","slug":"video-jumped-into-well-with-noose-around-neck-yet-survived-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गले में फंदा लगाकर कुएं में कूदा, फिर भी बच गई जान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में फंदा लगाकर कुएं में कूदा, फिर भी बच गई जान; VIDEO
नौगढ़ थाना के बाघी गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह नशे में धुत होकर गले में रस्सी का फंदा गले में लगाकर कुंए में कूद गया। यह संयोग ही था कि कुंए में पानी भरा हुआ था और फंदा ठीक से काम नहीं कर सका। परिवार वालों के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने व्यक्ति को बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति घर में किसी बात से नाराज था। उसने सुबह नशे की हालत में घर से बाहर निकला और घर के समीप ही स्थित कुंए पर पहुंचा। परिवार के लोग कुछ समझते ही इसके पहले ही उसने रस्सी का फंदा बनाकर गले में लपेटा और कुंए में छलांग लगा दी। यह देख कर मौके पर अफरा तफरी मच र्ग। किस्मत अच्छी रही कि कुएं में पानी अधिक होने से फंदा सही तरीके से काम नहीं कर सका और वह पानी में तैरने लगा। परिजनों ने यह दृश्य देखा तो शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाल लिया। बचाव के बाद पुलिस ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार किया और बताया कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। इस संंबंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशे की हालत में व्यक्ति ने कुंए में छलांग लगाई थी। उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।